सोशल मीडिया की दुनिया में आजकल हर कोई रील्स बनाने में लगा हुआ है। यही कारण है कि आए दिन कोई ना कोई रील लोगों के बीच चर्चा में रहता है। जिन्हें देखने के बाद कई बार जहां हैरानी होती है। वहीं कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिससे लोग बेहद खुश हो जाते हैं। हाल के दिनों में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला टीचर मजे से डांस करते हुए छात्रों को पढ़ा रही है। छात्र भी महिला टीचर की इस स्टाइल से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को जिंदगी है गुलजार नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके बाद लोग उस पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर तो इस टीचर पर नाराज होने लगे और उन्होंने गुलजार तक को नसीहत दे दी है। जबकि कई यूजर्स ने इस महिला टीचर के स्टाइल की सराहना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
बच्चों को डांस करते हुए पढ़ा रही है महिला
वायरल वीडियो में महिला टीचर बच्चों को डांस करके बिल्कुल अनोखे अंदाज में पढ़ा रही है। इसमें बच्चों को अ, आ, इ, ई, उ ऊ जैसे स्वर पढ़ाए जा रहे हैं। इसमें छोटी और बड़ी की मात्रा के बारे में खास तौर से फोकस किया गया है। टीचर मस्ती में खूब झूम रही है। कभी वह अपने हाथ पैरों के पास ले जा रही है, तो कभी अपने सिर पर और इस बिल्कुल अलग अंदाज में बच्चों को मात्राएं पढ़ा रही है। वह जैसे जैसे बच्चों को मात्राओं के बारे में बोल रही है। बच्चे भी उसके साथ उसका उच्चारण कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो कहां का है? लेकिन वीडियो देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वीडियो किसी सरकारी स्कूल का है।
जिंदगी है गुलजार एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि बच्चों को मात्राएं समझाने वाला यूनिक स्टाइल, बच्चों को समझाने के लिए कभी-कभी हमें भी बच्चा बनना पड़ता है। इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और कई लोगों ने शेयर किया है।