Get App

Teeth: दांतों के लिए ये दातून हैं रामबाण, दूध की तरह चमकेंगे दांत

Teeth: दांतों को साफ (Clean Teeth) करने के लिए बहुत से लोग आज भी दातुन (Datun) का इस्‍तेमाल करना पसंद करते हैं। औषधीय गुणों (Medicinal Properties) से भरपूर दातून के बहुत से फायदे हैं। नीम, बेर, बबूल जैसे तमाम पेड़ों की दातून औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में दातून के ढेर सारे फायदे बताए गए हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 1:10 PM
Teeth: दांतों के लिए ये दातून हैं रामबाण, दूध की तरह चमकेंगे दांत
जानिए किन-किन पेड़ों की टहनियों से बने दातून से दांत साफ कर सकते हैं

Teeth: अगर आप भी अपने दांतों में सफेदी की झंकार लाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ बेहतर टिप्स दे रहे हैं। ये ऐसे उपाय हैं। जिससे दांत तो सफेद हो ही जाएंगे। दिन भर आपको नई ताजगी का भी एहसास होगा। आप दांतों की सफाई के लिए औषधीय गुणों से भरपूर दातून का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुराने समय में भी दातून का इस्तेमाल किया जाता था। आज भी बहुत से लोग दातून का इस्तेमाल करते हैं। इससे दांतों की कई तरह की समस्याओं से छुटाकारा पा सकते हैं। दांतों की सफाई के लिए नीम के पेड़ की एक पतली टहनी का प्रयोग किया जाता है। जिसे दातून कहते हैं।

दातून को अंग्रेजी भाषा में Teeth cleaning twig कहते हैं। यह पेड़ की एक पतली टहनी से बनी होती है। इसका सदियों से गांव-देहात में दांत साफ करने के लिए प्रयोग होता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी गई है। आज हम आपको दातून के फायदे और किस पेड़ की दातून करना चाहिए। बता रहें हैं।

क्यों करें दातून?

दातून का जिक्र सबसे ज्यादा आयुर्वेद में आता है। आयुर्वेद के मुताबिक, कफ दोष को दूर करने के लिए हमेशा सुबह दातून करना चाहिए। दातून का इस्तेमाल करने से किसी भी तरह की समस्या नहीं पनपने पाती है। दातून का इस्तेमाल सिर्फ दांतों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। दातून करते समय उसमें बनने वाली लार को अगर निगल लें तो पेट से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी। दातून करने से मुंह से आ रही दुर्गंध भी हमेशा के ले खत्म हो जाएगी। दातून से ही मसूड़े मजबूत होते हैं दांत भी मजबूत होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें