Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत अपनी 50% संपत्ति दान करेंगे, 9000 करोड़ रुपए है नेटवर्थ

अजीम प्रेमजी, किरण मजूमदार-शॉ, रोहिणी और नंदन नीलेकणि के बाद निखिल कामत इसमें शामिल होने वाले चौथे भारतीय हैं। फोर्ब्स के मुताबिक कामत की कुल संपत्ति लगभग 3.45 अरब डॉलर है। कामत , क्लाइमेट टेंज, एनर्जी, एजुकेशन और हेल्थ जैसे क्षेत्रों में योगदान करना चाहते हैं

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 1:03 AM
Story continues below Advertisement
Zerodha के को-फाउंडर और अरबपति निखिल कामत 'द गिविंग प्लेज' में शामिल होने वाले भारत के सबसे कम उम्र के शख्स बन गए हैं।

Zerodha के को-फाउंडर और अरबपति निखिल कामत 'द गिविंग प्लेज' में शामिल होने वाले भारत के सबसे कम उम्र के शख्स बन गए हैं। द गिविंग प्लेज की स्थापना बिल गेट्स और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने की थी। अजीम प्रेमजी, किरण मजूमदार-शॉ, रोहिणी और नंदन नीलेकणि के बाद निखिल कामत इसमें शामिल होने वाले चौथे भारतीय हैं। इसमें शामिल लोग समाज की भलाई के लिए अपनी इनकम का ज्यादातर हिस्सा दान कर देते हैं।'

निखिल कामत ने क्या कहा?

फोर्ब्स के मुताबिक कामत की कुल संपत्ति लगभग 3.45 अरब डॉलर है। कामत क्लाइमेट टेंज, एनर्जी, एजुकेशन और हेल्थ जैसे क्षेत्रों में योगदान करना चाहते हैं। निखिल कामत ने इस मौके पर कहा, "कम उम्र के बावजूद मैं दुनिया को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और मानता हूं कि एक अधिक न्यायसंगत समाज बनाने का फाउंडेशन का मिशन मेरे मूल्यों और आकांक्षाओं के अनुरूप है।"


उन्होंने आगे कहा, "द गिविंग प्लेज सीखने, विचारों के आदान-प्रदान और दुनिया की कुछ सबसे कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करता है। मैं गिविंग प्लेज कम्युनिटी के साथ जुड़ने और सकारात्मक बदलाव लाने के नए तरीकों की खोज करने के लिए उत्सुक हूं।"

FY22 में किया 100 करोड़ रुपये का दान

जिरोधा के को-फाउंडर निखिल और नितिन कामत को दान करने के लिए जाना जाता है। वित्त वर्ष 2021-2022 में उन्होंने अपना दान 300 फीसदी बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया। EdelGive Hurun India Philanthropy List 2022 के मुताबिक इसके चलते वे भारत में नौवें सबसे बड़े दानदाता बन गए। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक निखिल कामत के पास 1.1 अरब डॉलर यानि 9000 करोड़ रुपए है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।