इंसान विनम्र हो तो उसके अपने फायदे हैं। ब्रिटेन का एक कैफे अपने ग्राहकों को यहीं सिखाने में लगा हुआ है। प्रेस्टन में स्थित इस चाय की दुकान पर अगर कोई ग्राहक अकड़ कर या रुखे स्वर में बात करता है, तो उसे चाय पीने के लिए दोगुने पैसे चुकाने पड़ते हैं।
इंसान विनम्र हो तो उसके अपने फायदे हैं। ब्रिटेन का एक कैफे अपने ग्राहकों को यहीं सिखाने में लगा हुआ है। प्रेस्टन में स्थित इस चाय की दुकान पर अगर कोई ग्राहक अकड़ कर या रुखे स्वर में बात करता है, तो उसे चाय पीने के लिए दोगुने पैसे चुकाने पड़ते हैं।
रिपोर्ट्स के मुकाबिक, इस कैफे ने अपनी 'देसी चाय' की कीमत 5 पाउंड (करीब 460 रुपये) रखी हैं। हालांकि यह कीमत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों के लिए है, जो दुकान पर आकर रुखे स्वर में सीधे 'एक देसी चाय' कहते हुए इसका ऑर्डर देंगे।
वहीं अगर ग्राहक थोड़े शालीन होकर यह कहें कि 'कृपया एक देसी चाय', तो उनके लिए इस चाय की कीमत तुंरत घटकर 3 डॉलर (करीब 275 रुपये) हो जाएगी। इसके अलावा अगर किसी ग्राहक ने यह कहा कि 'हैलो, कृपया एक देसी चाय', तो उसके लिए यह कीमत और घटकर 1.90 पाउंड (करीब 175 रुपये) पर आ जाएगी।
कैफे के मालिक 29 वर्षीय उस्मान हुसैन का कहना है कि कीमतों में इतना भारी अंतर इसलिए रखा गया है ताकि लोगों को यह दिलाया जा सके कि विनम्र या शालीन होने और अच्छे शिष्टाचार के साथ पेश होना कितना जरूरी है।
हुसैन कहते हैं, "मुझे लगता है कि यह लोगों को याद दिलाने की एक अच्छी कोशिश है आप अपने शिष्टाचार को मत भूलें। यह दुर्भाग्य है कि हमें कभी-कभी लोगों को इसकी याद दिलाने की जरूरत पड़ती है।"
हुसैन ने अपने कॉफी शॉप में अपने ग्राहकों को अधिक सम्मानजनक और विनम्र तरीके से पेश होने की याद दिलाने के लिए एक साइनबोर्ड भी लगाया है। उन्होंने बताया, 'हमारा कभी असभ्य ग्राहकों के साथ पाला नहीं पड़ा है। हालांकि विनम्र होने का 'साइन बोर्ड' लगाने का यह फायदा है कि लोग अब यहां अधिक खुले दिल से आते हैं और हमसे हंस कर बात करते हैं।"
कैफे के मालिक ने बताया, "अगर कोई कस्टमर शिष्टाचार के साथ नहीं पेश आता है तो मैं तुरंत साइनबोर्ड की तरफ इशारा करता हूं और फिर वे तुरंत अधिक विनम्रता से ऑर्डर देने लगते हैं।" उन्होंने कहा, "बहुत से लोग सुबह उठते समय काफी उखड़े मूड में रहते हैं, लेकिन जब वे साइनबोर्ड देखते हैं तो यह उन्हें सोचने पर मजबूर कर देता है।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।