महिंद्रा XUV400 EV को कूड़ेदान में बदल लागाया ये अनोखा पोस्टर, अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है तस्वीर

ग्रेटर नोएडा के एक व्यक्ति ने हाल ही में लॉन्च हुए महिंद्रा की कार XUV400 को कूड़े के डिब्बे में बदल दिया। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कार के मालिक का कहना है कि महिंद्रा कंपनी ने उसके साथ धोखा किया है। क्योंकि यह कार उतनी रेंज नहीं दे रही जितना कि कंपनी ने वादा किया था। उस व्यक्ति ने अपनी कार पर इसकी बुराई करते हुए एक पोस्टर भी बनवा कर चिपका दिया है

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 3:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्रेटर नोएडा के एक व्यक्ति ने हाल ही में लॉन्च हुए महिंद्रा की कार XUV400 को कूड़े के डिब्बे में बदल दिया

राजधानी दिल्ली से सटे एनसीआर इलाके गाजियाबाद में एक बेहद ही अजीब और हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। दरअसल ग्रेटर नोएडा के एक व्यक्ति ने हाल ही में लॉन्च हुए महिंद्रा की कार XUV400 को कूड़े के डिब्बे में बदल दिया। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कार के मालिक का कहना है कि महिंद्रा कंपनी ने उसके साथ धोखा किया है। क्योंकि यह कार उतनी रेंज नहीं दे रही जितना कि कंपनी ने वादा किया था। उस व्यक्ति ने अपनी कार पर इसकी बुराई करते हुए एक पोस्टर भी बनवा कर चिपका दिया है।

गाड़ी को कूड़ा दान बना कंपनी के शोरूम के बाहर ही किया पार्क

कार के मालिक ने एसयूवी के सभी पिछले हिस्सों को कवर करते हुए एक बड़ा पोस्टर भी बनाया, और इसे गाजियाबाद में महिंद्रा के शोरूम के पास पार्क किया। मालिक ने एसयूवी के सभी पिछले हिस्सों को कवर करते हुए एक बड़ा पोस्टर भी बनाया, और इसे गाजियाबाद में महिंद्रा के शोरूम के पास पार्क किया, जिसमें लिखा था, सावधान, सावधान, सावधान। शिवा महिंद्रा हाय, हाय। XUV 400 इलेक्ट्रिक गाड़ी कचरे का डिब्बा है। यह गाड़ी लेने का मतलब अपने घर में आग लगाना है। घर में गाड़ी को चार्ज करने के लिए 10kW का कनेक्शन लेन पड़ेगा। बाहर चार्ज करने पर 1000 रुपये का खर्च आता है। गाड़ी चलती है कुल 150 किलोमीटर। कंपनी कहती है कि 300 से 350 किमी चलेगी। अपने और अपने दोस्तों को महिंद्रा की गाड़ी लेने से बचाएं।

चंद्रयान-3 को लेकर प्रकाश राज ने उड़ाया मजाक! कांग्रेस ने बताया 'शर्मनाक' लोगों ने पूछा- क्यों चाहते हैं कि मिशन फेल हो जाए?


अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वाकया

हालांकि अब इंटरनेट पर यह वाकया तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कई सारे लोगों ने इसके बाद महिंद्रा की आलोचना शुरू कर दी तो वहीं कई सारे लोगों ने उस व्यक्ति को कार को सही से इस्तेमाल करने की सलाह दी। यह पहली बार नहीं है जब XUV400 से जुड़ी ऐसी खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले भी ऐसी ही एक घटना सुर्खियों में आई थी, जहां एक शख्स ने इसी मुद्दे पर महिंद्रा के शोरूम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने दावा किया कि वाहन की कीमत इसके लायक नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।