Tomato Price: पेट्रोल-डीजल के बाद अब मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी टमाटर की आसमान छूती कीमतें

टमाटर की खुदरा कीमतें एक महीने पहले की तुलना में मेट्रो शहरों में 77 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गईं हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की संभावित कम आपूर्ति के कारण यह तेजी आई है। एक जून को कोलकाता में टमाटर की खुदरा कीमत 30 अप्रैल के 25 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 77 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया

अपडेटेड Jun 02, 2022 पर 3:27 PM
Story continues below Advertisement
टमाटर की बढ़ती कीमतें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परेशान कर रही है

Tomato Price: बीते कुछ महीनों से सब्जी, दूध, फल और खाने पीने के जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं। खाना पकाने के तेल से लेकर गेहूं के आटे तक हर चीज की कीमतें बढ़ गई हैं। बढ़ती कीमतों की वजह से मुद्रास्फीति अप्रैल में 8 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई। फिलहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती टमाटर की आसमान छूती कीमतें हैं।

जी हां, दिल्ली को छोड़कर, टमाटर की खुदरा कीमतें एक महीने पहले की तुलना में अन्य मेट्रो शहरों में 77 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गईं हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की संभावित कम आपूर्ति के कारण यह तेजी आई है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, एक जून को कोलकाता में टमाटर की खुदरा कीमत 30 अप्रैल के 25 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 77 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई में भी, खुदरा टमाटर की कीमत एक मई के 36 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर एक जून को 74 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसके अलावा चेन्नई में यह कीमत 47 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 62 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।


मोदी सरकार को क्यों परेशान कर रही है टमाटर की कीमतें?

हालांकि, एक जून को दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 39 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि यह कीमत पहले 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बुधवार एक जून को चार शहरों पोर्ट ब्लेयर, शिलांग, कोट्टायम, पठानमथिट्टा में टमाटर की खुदरा कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक चल रही थीं। आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख उत्पादक राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में खुदरा कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें- DGCA ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर एयर विस्तारा पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

विभिन्न शहरों में इसकी कीमतें 50 रुपये से 100 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच चल रही है। व्यापारियों और विशेषज्ञों ने खुदरा कीमतों में वृद्धि के लिए आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों से आपूर्ति की संभावित कमी को जिम्मेदार ठहराया।

टमाटर का औसत अखिल भारतीय खुदरा मूल्य बुधवार को 77 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 52.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो एक महीने पहले की अवधि में 29.5 रुपये प्रति किलोग्राम था। दरअसल, टमाटर की बढ़ती कीमतें मोदी सरकार को इसलिए परेशान कर रही है, क्योंकि सब्जियों की बढ़ती कीमतों की वजह से भारत में सरकारों के गिरने का एक असामान्य इतिहास रहा है।

पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने दी है राहत

केंद्रसरकार ने पिछले महीने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में क्रमशः 8 रुपए एवं 6 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की थी। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार को यह ऐलान करना पड़ा। एक्साइज ड्यूटी में की गई इस कटौती से पेट्रोल 9.5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो गया, जबकि डीजल की कीमत में प्रति लीटर सात रुपये तक की कटौती हो गई।

इसके साथ ही सरकार ने घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले LPG सिलेंडर पर भी 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने की घोषणा की। हालांकि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 गैस सिलेंडरों पर यह सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी मिलने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वजन वाले रसोई गैस सिलेंडर की प्रभावी कीमत घटकर 803 रुपये हो गई है। पहले दिल्ली में एक एलपीजी सिलेंडर 1,003 रुपये की कीमत में मिलता था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।