Traffic Challan: देश के नागरिकों के लिए सड़क पर चलने के लिए ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। लेकिन अक्सर काफी लोग इन नियमों का उल्लंघन करते हुए भी मिल जाते हैं। जिसके कारण उनका भारी चालान भी काटा जाता है। कई बार तो चालान मोडिफिकेशन के चक्कर में कट जाते हैं। ऐसे ही हैदराबाद में ट्रैफिक पुलिस ने इस साल अब तक कुल 1,32,392 ई-चालान काटे हैं। ये वो चालान हैं, जिन लोगों ने अपनी बाइक या कार की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की थी। कुच लोग बिना नंबर प्लेट के भी वाहन लेकर घूम रहे थे।
तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 97,756 चालान दोपहिया वाहन, 31,392 चार पहिया और 3,244 अन्य वाहनों के चालान काटे गए है। अधिकारियों ने ट्रैफिक नियमों पालन नहीं करने वाले 525 लोगों के आपराधिक मामले भी दर्ज किए हैं।
दरअसल, बहुत से लोग अपने वाहनों में फैंसी और स्टाइलिश नंबर प्लेट लगवा लेते हैं। यह ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। पुलिस ने नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया। कई ऐसे वाहन मालिक मिले जो नंबर प्लेट के नियमों का पालन नहीं करते हैं। कुछ लोग अपने नंबर प्लेट से एक अंक या कोई अक्षर हटा देते हैं। ऐसे में पुलिस के सही नंबर की गाड़ी सर्च करने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा तेलंगाना पुलिस नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। यह भी कहा जा रहा है कि नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वाहनों का इस्तेमाल अपराध के लिए किया जाता है।
अपने वाहन के लिए हमेशा RTO से जारी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को प्रयोग करें। कभी भी नंबर प्लेट के लिखावट को बदलने या मोडिफिएकेशन करने की भूल न करें। अगर आप अब भी अपने वाहन में पुराने नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स से रिप्लेस कराए, नहीं तो भारी चालान का सामना करना पड़ सकता है। हमेशा RTO के जारी किए गए नंबर प्लेट को मूल रूप में इस्तेमाल करें। उस पर अन्य कुछ भी लिखने की गलती न करें।