Get App

Bangalore Airport जाना है तो ढीली करनी पड़ेगी जेब! गाड़ियों पर लगेगी 150 रुपये की एंट्री फीस

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने 20 मई से प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के वाहनों के लिए एंट्री फीस लगाने का फैसला किया है कमर्शियल गाड़ियों (पीली नंबर प्लेट) यानी कैब को एंट्री के लिए 150 रुपये देने होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2024 पर 10:40 PM
Bangalore Airport जाना है तो ढीली करनी पड़ेगी जेब! गाड़ियों पर लगेगी 150 रुपये की एंट्री फीस
अब लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा।

बेंगलुरु वालों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। अगर आप अब से एयरपोर्ट किसी को रिसीव करने जा रहे हैं या वहां से टैक्सी लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब टैक्सियों और प्राइवेट गाड़ियों के लिए नया नियम लागू कर दिया गया है, जिससे आपकी जेब पर असर पड़ सकता है। एयरपोर्ट की यात्रा अब आपके लिए महंगी हो सकती है।

एंट्री फीस

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने 20 मई से प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के वाहनों के लिए एंट्री फीस लगाने का फैसला किया है। कमर्शियल गाड़ियों (पीली नंबर प्लेट) यानी कैब को एंट्री के लिए 150 रुपये देने होंगे। अगर वे 7 मिनट से ज्यादा रुकते हैं तो उनसे 300 रुपये का फीस वसूला जाएगा। वहीं, प्राइवेट गाड़ियों (सफेद नंबर प्लेट) के लिए पहले 7 मिनट तक तो ठीक है, लेकिन उसके बाद 14 मिनट तक रुकने पर 150 रुपये की फीस देनी होगी।

एयरपोर्ट पर अव्यवस्था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें