Get App

Forbes लिस्ट में निर्मला सीतारमण को मिला 32वां स्थान, शक्तिशाली महिलाओं में हुआ नाम शामिल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम Forbes की लिस्ट में फिर एक बार शामिल किया गया है। 100 पावरफुल वुमेन में निर्मला सीतारमण का 32वां रैंक है। इस बार की रैंकिंग में महिलाओं के ग्लोबल परिवेश में योगदान, महिलाओं तक शिक्षाष उनके अधिकारों के लिए काम और जेंडर संबंधित हिंसा को कम करने के आधार पर दी गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2023 पर 8:12 AM
Forbes लिस्ट में निर्मला सीतारमण को मिला 32वां स्थान, शक्तिशाली महिलाओं में हुआ नाम शामिल
Forbes की लिस्ट में निर्मला सीतारमन को 32वां स्थान मिला।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर फोर्ब्स की पावरफुल महिलाओं की सालाना लिस्ट में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में जगह बनाई है। इस साल वह 32वें स्थान पर हैं। इस सूची में राजनीति और पॉलिसीज, व्यवसाय, फाइनेंस, मीडिया और मनोरंजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिसमें दुनिया भर से प्रभावशाली महिलाओं को लिया गया है। Forbes ने 64 साल की निर्मला सीतारमण को भारत में राजनीति और पॉलिसीज में उनके योगदान के लिए मान्यता दी है।

राजनीति और पॉलिसीज में योगदान के लिए नाम शामिल

मई 2019 में निर्मला सीतारमण को भारत के वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही वो कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री भी हैं। राजनीति में अपने करियर से पहले, सीतारमण ने यूके स्थित एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में भी बहुत काम किया है। फोर्ब्स ने अपनी छाप छोड़ने वाली अन्य उल्लेखनीय भारतीय महिलाओं में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से रोशनी नादर को 60वें स्थान पर, बिजनेस में SAIL की सोमा मंडल को 70वें स्थान पर और किरण मजूमदार शॉ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जिन्हें बिजनेस के क्षेत्र में ही 76वां स्थान पर रखा गया है।

100 पावरफुल महिलाओं में से टॉप पर

अमेरिकी बिजनेस मैगजीन हर साल दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी करती है। फोर्ब्स के अनुसार, यह चार प्रमुख मैट्रिक्स के आधार पर रैंकिंग निर्धारित करता है: पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव के क्षेत्र। राजनीतिक नेताओं के लिए पत्रिका ने GDP और पॉपुलेशन को मानक के रूप में लिया है वहीं कॉर्पोरेट chiefs के लिए, राजस्व, मूल्यांकन और एंप्लॉयीज की संख्या को लिया है।

IPO News: जयपुर की यह कंपनी अगले साल लाएगी आईपीओ, करीब ₹2,500 करोड़ जुटाने की योजना

महिलाओं का महिलाओं के लिए कॉन्ट्रिब्युशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें