जौ की खीर और बाजरे की लस्सी की बढ़ी डिमांड, बलिया के इस शख्स ने शुरू किया स्टार्टअप

मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। इसी में बाजार और जौ भी शामिल है। ये मोटे अनाज डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं है। कुछ ऐसे ही उत्तर प्रदेश के बलिया के एक शख्स ने स्टार्टअप शुरू किया है। जौ की खीर और बाजारे की लस्सी बनाना शुरू किया है

अपडेटेड Jun 15, 2024 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
बलिया के शख्स ने मोटे अनाजों का फास्टफूड बनाना शुरू किया है।

सनन्दन उपाध्याय/बलिया

पुराने समय में लोग मोटे अनाजों का सेवन सबसे ज्यादा करते थे। अब आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कुछ भी खाकर पेट भरना चाहते हैं। इस खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं देश में बढ़ती जा रही हैं। हालांकि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इन समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। कई ऐसे अनाज हैं। जिनमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसमें बाजरा, जौ, कोदो जैसे कई मोटे अनाज शामिल हैं। बलिया के एक शख्स ने मोटे अनाज का फास्टफूड बनाना शुरू किया है।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उदय नारायण ने परिवार के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी । इसके बाद घर पर ही खाने-पीने के व्यंजनों का स्टार्टअप शुरू किया। उनके इस स्टार्टअप में रोजाना लोगों की भीड़ जुटती है। उदय ने जौ की खीर और बाजरे की लस्सी बनाना शुरू किया है। जिसे लोग बड़े चाव से खाते-पीते हैं। बता दें कि साल 2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने मोटे अनाजों का साल (International Year of Millets) घोषित किया है। मोटे अनाज में यूएन ने 5 अनाज को मुख्य तौर पर शामिल किया है।


उदय ने कई बड़ी कंपनियों में की नौकरी

लोकल 18 से बातचीत करते हुए बलिया के उदय नारायण दुबे ने कहा कि मैंने यहीं से आईटीआई किया। इस बाद 25 साल कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया। अचानक परिवार को मेरी जरूरत पड़ी तो मैं नौकरी छोड़कर अपने घर आ गया। फिर मोटे अनाजों का फास्ट फूड बनाना शुरू किया है। जिसे लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मैंने एक सबसे अलग हटकर स्टार्टअप शुरू किया है। खासतौर नौकरी पीरियड वाले लोग भूख लगने पर पकौड़ी समोसा छोला भटूरा खाने पर मजबूर होते हैं। ऐसे में मैंने उन व्यंजनों पर फोकस किया है जो खासतौर से शरीर में ताकत के लिए प्रयोग किया जाता है।

आयुर्वेद के डॉक्टरों ने की सराहना

रास्ते से जा रहे हैं आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मझौली के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. एसपी तिवारी ने जब पोस्टर पर पढ़ा की श्री अन्न से बना व्यंजन तो गाड़ी से उतरकर बाजरे के लस्सी के स्वाद का आनंद लिया। उन्होंने लोकल 18 को बताया कि यह एक बलिया के लिए अलग व्यंजन है, जो शरीर के लिए हर तरीके से बेहद फायदेमंद है। इसका स्वाद भी काफी लाजवाब है। इसको खाने के बाद मन को संतुष्टि मिल रही है। वहीं अन्य ग्राहकों ने भी बाजरे की लस्सी और जौ की खीर के साथ अनोखी बिरयानी का आनंद लेते हुए खूब सराहना की। ग्राहकों ने बताया कि यह पुरे बलिया जनपद के लिए अनोखा है। ऐसा व्यंजन कहीं नहीं मिलता है।

Tulsi Plant Care in Summer Season: भीषण गर्मी में झुलस न जाए तुलसी, करें ये उपाय, हमेशा रहेगी हरियाली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।