आधार कार्ड पर बच्चे के नाम की जगह लिख दिया 'मधु का पांचवां बच्चा', स्कूल में नहीं मिला एडमिशन

यूपी के बदांयू जिले में एक बच्ची को स्कूल ने इसलिए एडमिशन देने से मना कर दिया क्योंकि उसके आधार कार्ड पर नाम की जगह "मधु का पांचवा बच्चा" लिखा था

अपडेटेड Apr 04, 2022 पर 11:46 PM
Story continues below Advertisement
नाम की जगह "मधु का पांचवा बच्चा" लिखे आधार कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है

उत्तर प्रदेश के बदांयू जिले में आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों की एक घोर लापरवाही का मामला सामने है। मामला एक छोटी बच्ची के आधार कार्ड का है, जिसमें उसके नाम की जगह "मधु का पांचवा बच्चा" लिख दिया गया है। आधार बनाने वाले इन कर्मचारियों की गलती का सजा अब उस बच्ची को भुगतान पड़ रहा है, जिसे स्कूल ने आधार में 'गलत नाम' होने की वजह से एडमिशन देने से मना कर दिया।

स्थानीय मीडिया के के मुताबिक, बिलसी तहसील के रायपुर गांव के रहने वाली दिनेश बीते शनिवार को एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में अपनी बेटी आरती का एडमिशन कराने के लिए गए थे। दिनेश ने जब अपनी बेटी के पहचान-पत्र के तौर आधार कार्ड दिखाया तो उसे देखकर स्कूल के टीचर हैरान रह गए।

आधार कार्ड पर नाम की जगह 'मधु का पांचवां बच्चा' लिखा था। साथ ही में अंग्रेजी में बच्ची का नाम ‘Baby Five of Madhu’ लिखा गया था। स्कूल ने आधार कार्ड को देखकर बच्ची को एडमिशन देने से मना कर दिया और दिनेश को आधार कार्ड सही कराकर लाने को गया।


यह भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवर के खाते से कटा 43 लाख रुपये का टोल टैक्स, कंपनी ने वापस देने से किया मना

हालांकि इसी दौरान इस आधार कार्ड की किसी ने फोटो खींच ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। फोटो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है आधार कार्ड पर बच्ची का यह नाम कैसे छपा और इसमें गलती आधार बनाने वालों की थी या बच्ची के परिजनों की।

बदायूं की डीएम दीपा रंजन ने बताया कि एक आधार कार्ड में बच्ची के नाम की जगह 'मधु का पांचवा बच्चा' लिखी होने की बात उन्होंने सुनी है। आधार कार्ड को बैंक और पोस्ट ऑफिसों में बनाया जाता है। अगर ऐसा हुआ है तो यह पूरी तरह से लापरवाही का मामला है और पोस्ट ऑफिसों और बैंकों को इस मामले में अलर्ट करेंगे।

आधार में दो बार कर सकते हैं नाम चेंज

बता दें कि आधार कार्ड में अगर नाम की स्पेलिंग में कोई गलती है या शादी के बाद महिलाएं अपने सरनेम में बदलाव करना चाहती हैं तो वह ऐसा कर सकती है। UIDAI ऑलनाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों से नाम में बदलाव किया जा सकता है। लेकिन, नाम अपडेट (Name Update in Aadhar card) केवल दो बार ही कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।