Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा की वजह से NH-58 देहरादून-दिल्ली हाईवे को 2 अगस्त तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हाईवे के दोनों तरफ की सड़कें श्रद्धालुओं के लिए रिजर्व कर दी गई हैं। ट्रैफिक से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस ने अपने-अपने राज्यों में डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। शिव भक्तों की सुरक्षा के चलते किए गए रूट डावर्जन के कारण यूपी में रोजवेज बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा की वजह से जिला प्रशासन ने भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया है, जिससे रोडवेज बसों में सफर करना महंगा हो गया है।
