UP Weather: देश के कई राज्य कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। उत्तर प्रदेश भी इसमें अछूता नहीं है। उत्तर प्रदेश में मौसम की डबल मार पड़ रही है। एक तरफ हाड़ कंपा देने वाली ठंड और दूसरी ओर बारिश से लोगों के हाल बेहाल है। वहीं कोहरे का कहर भी जारी है। सुबह के समय विजबिलिटी बेहद कम रहती है। बादल की आवाजाही दिन भर चलती रहती है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 12 घंटे के भीतर 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश और पछुआ हवाओं की वडह से तापामान में भारी गिरावट देखने को मिली है।
वहीं उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। यही नहीं कई जिलों में 33 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
सूबे में मुफ्फरनगर सबसे ठंडा
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबाकि, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अगले दो दिन धूप निकलने के आसार बेहद कम हैं। इसके साथ ही करीब दस किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी। राजधानी में दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं रात का तापमान 12 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। वहीं, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 10.8 रहा। मौसम विभाग ने आगे बताया कि लखनऊ, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और श्रावस्ती समेत आसपास के जिलों में घना कोहरा के साथ शीतलहर का असर दिखेगा। इस दौरान इन जिलों में रात में विजबिलिटी शून्य रहेगी।
मसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 8 जनवरी तक रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा। आज यानी 6 जनवरी को कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। वहीं ओले गिरने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बारिश की वजह से तापमान में लगातार गिरावट आई है। कोहरा बढ़ रहा है और शीतलहर की वजह से सर्दी का एहसास लोगों को ज्यादा हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।