UP Weather: देश के कई राज्य कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। उत्तर प्रदेश भी इसमें अछूता नहीं है। उत्तर प्रदेश में मौसम की डबल मार पड़ रही है। एक तरफ हाड़ कंपा देने वाली ठंड और दूसरी ओर बारिश से लोगों के हाल बेहाल है। वहीं कोहरे का कहर भी जारी है। सुबह के समय विजबिलिटी बेहद कम रहती है। बादल की आवाजाही दिन भर चलती रहती है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 12 घंटे के भीतर 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश और पछुआ हवाओं की वडह से तापामान में भारी गिरावट देखने को मिली है।
