उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ऐसी घटना हुई है। जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। हर कोई इस घटना की कठोर निंदा कर रहे हैं। गांव के पूर्व प्रधान ने ऐसी दबगई दिखाई कि कानून के सारे हथियार बौने पड़ गए। दरअसल, एक मंदबुद्धि महिला गलती से दूसरे गांव में चली गई। इसके पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने हैवानियत की हद पार कर दी। महिला पर चोरी का शक किया गया। इसके बाद बुरी तरह से पिटाई गई। महिला मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई।
हद तो तब पार हो गई, जब महिला का पति उसे छुड़ाने गया तो गांव के लोगों ने पेड़ में बांधकर पति-पत्नी की पिटाई कर दी। जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल का यह मामला है। महिला के शरीर को गर्म लोहे के राड से दागा गया।
पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा तो पुलिस एक्शन में आई। वहीं ये भी कहा जा रहा है महिला की ज्यादा पिटाई होने पर बेहोश हो गई तो पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जब कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उसरा बाजार के गुड्डू पुत्र उमाशंकर की पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वो रात हो या दिन कभी भी घर में किसी को बिना बताए निकल जाती है। इसी तरह घूमते घूमते वो परसा जंगल गांव पहुंच गई। वहां कुछ लोगों ने चोर समझ कर पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी।
इस घटना में अभी कई लोगों को शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस अन्य लोगों की भी तालश कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। सीओ बरहज आदित्य गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पूर्व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।