Get App

यूपी में एक यूट्यूबर के घर इनकम टैक्स की रेड, डिपार्टमेंट के हाथ लगे 24 लाख रुपए

उत्तर प्रदेश के एक यू ट्यूबर के बैंक खाते में चल रही संदिग्ध गड़बड़ियों के चलते इनकम टैक्स ने रेड डाली। ऐसे में यू ट्यूबर के घर से 24 लाख रुपए कैश बरामद हुआ। परिवार से हुई गहन पूछताछ में सभी ने किसी गैर कानूनी काम में संलिप्त होने से इनकार किया है और साथ ही कहना है कि टैक्स भी समय पर चुकाया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 10:27 AM
यूपी में एक यूट्यूबर के घर इनकम टैक्स की रेड, डिपार्टमेंट के हाथ लगे 24 लाख रुपए
‘Trading Hub 3.0’ यू ट्यूब चैनल की शुरुआत सितबर 2018 में हुई थी।

YouTuber Income Tax: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हाल ही में यूपी के एक यूट्यूबर के घर पर रेड डाली। इस रेड के दौरान अधिकारियों के हाथ 24 लाख रुपए कैश लगा। अधिकारियों के मुताबिक यू ट्यूबर तस्लीम गलत तरीकों से लगभग एक करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर रहे हैं। जबकि तस्लीम और उसका परिवार इस बात से पूरी तरह से इनकार कर रहा है। तस्लीम यूपी के बरेली के रहने वाले हैं और ‘Trading Hub 3.0’ के नाम से एक यू ट्यूब चैनल चलाते हैं। अपने चैनल में तस्लीम शेयर मार्केट से जुड़ी वीडियोज शेयर करते हैं। उनके यू ट्यूब अकाउंट पर लगभग एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने अपने चैनल पर अब तक कुल 58 वीडियोज शेयर किए हैं।

घरवालों ने किया किसी भी संदिग्ध गतिविधि से इनकार

तस्लीम के भाई फिरोज का कहना है कि तस्लीम पिछले पांच सालों से यू ट्यूब चैनल चला रहा है और अपनी कमाई पर इनकम टैक्स भी पे कर रहा है। फिरोज का कहना है कि तस्लीम ने अभी तक 1.2 करोड़ रुपए की कमाई पर लगभग 4 लाख रुपए का इनकम टैक्स भरा है। हमने कुछ भी गलत काम नहीं किया है। हम अपना यू ट्यूब चैनल चलाते हैं। जहां से हमें अच्छी कमाई हो जाती है। ये रेड एक सोची समझी साजिश है। वहीं तस्लीम की मां ने भी सभी इल्जामों से इनकार किया है और बताया कि यू ट्यूबर की कमाई गैर कानूनी नहीं है।

इनकम टैक्स को है तस्लीम पर डाउट

तस्लीम के ‘Trading Hub 3.0’ यू ट्यूब चैनल की शुरुआत सितंबर 2018 में हुई थी। इस चैनल को अभी तक कुल 45 लाख व्यूज इस चैनल को मिल चुके हैं। इसके अलावा तस्लीम का एक और चैनल है Logic_Trading जिसपर कुल 41,000 सब्सक्राइबर्स हैं। बता दें कि इनकम टैक्स की रेड में तस्लीम के घर से 24 लाख का कैश बरामद हुआ है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि तस्लीम के बैंक अकाउंट में उन्होंने कुछ संदिग्ध गतिविधियां नोटिस की हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें