Varanasi News: हादसा या खुदकुशी? वाराणसी में बाघ एक्सप्रेस से कटकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पिता और बेटा घायल

Varanasi News: बताया जा रहा है कि रविवार (20 अक्टूबर) शाम करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन पर मृतकों का शव देखा उसके बाद पुलिस को सूचना दे दिया। इस दौरान रेलवे लाइन पर एक पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल पड़े हुए थे जिनको एंबुलेंस से स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल भिजवाया

अपडेटेड Oct 20, 2024 पर 11:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
aranasi News: इस हादसे में मां और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार (20 अक्टूबर) देर शाम एक ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में दो घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पति-पत्नी और उनके दो बच्चे बाघ एक्सप्रेस से कट गए। इस हादसे में मां और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता और उसका बड़ा बेटा गंभीर रूस से घायल है। बड़ागांव में बीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा से काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस से कटकर मां-बेटे की मौत हुई। जबकि पिता और उसका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी।

हादसे के बाद पिता अपने घायल बेटे को सीने से चिपका कर जोर-जोर से काफी देर तक रोता दिखा। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पूरबपुर (बीरापट्टी) में अपलाइन (बीरापट्टी रेलवे स्टेशन से बाबतपुर रेलवे स्टेशन की तरफ) रेलवे ट्रैक पर यह हादसा हुआ।

महिला और एक बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। जबकि पिता और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें एंबुलेंस से दीनदयाल भेजा गया। वहां से दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।


बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन पर मृतकों का शव देखा उसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी। इस दौरान रेलवे लाइन पर एक पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल पड़े हुए थे जिनको एंबुलेंस से स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल भिजवाया।

ये भी पढ़ें- प्यार में पागल Crime Patrol की एक्ट्रेस ने प्रेमी के भतीजे का किया अपहरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दीनदयाल अस्पताल पहुंचने के बाद घायल अपना नाम टीटू निवासी नहिया थाना चोलापुर बताया। जो बच्चा घायल है उसका नाम शुभम बताया जा रहा है। यह सामूहिक खुदकुशी है या ट्रेन से गिरकर कटे हैं अभी यह कंफर्म नहीं हो पाया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।