महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे उल्लाहसनगर में नशे में धुत एक ऑटो ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। उस पर आरोप है कि ड्राइवर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब इस घटना को देखा तो ऑटो ड्राइवर के पास पहुंच गया और उसे रोकने लगा। इस पर ऑटो ड्राइवर ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ऑटो ड्राइवर उल्टा पुलिसकर्मी को सबक सिखा रहा है।
