अनीता गोयल की मृत्यु पर विजय माल्या ने भी जताया शोक, कहा- 'प्यारी इंसान थीं'

16 मई को सुबह करीब 3 बजे अनीता गोयल इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वह कैंसर से जूझ रही थीं। बंबई हाई कोर्ट ने 6 मई को नरेश गोयल को मेडिकल बेसिस पर 2 महीने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। गोयल को प्रवर्तन निदेशालय ने जेट एयरवेज को कैनरा बैंक से मिले 538.62 करोड़ रुपये की राशि की मनी लॉन्ड्रिंग कर गबन करने के मामले में सितंबर 2023 में गिरफ्तार किया था

अपडेटेड May 17, 2024 पर 1:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जेट एयरवेज, किंगफिशर एयरलाइंस के लिए लंबे वक्त तक प्रतिद्वंद्वी रही है।

बंद हो चुकी एयरलाइन जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल के निधन पर भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने भी दुख प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अनीता गोयल एक टफ कॉम्पिटीटर होने के साथ-साथ एक प्यारी इंसान थीं। 16 मई को सुबह करीब 3 बजे अनीता गोयल इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वह कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। अनीता गोयल जेट एयरवेज के संचालन से गहन रूप से जुड़ी हुई थीं और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट थीं। साल 2015 से, वह नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट बन गईं लेकिन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बनी रहीं।

विजय माल्या ने शोक व्य​क्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अनीता के दुखद निधन पर गोयल परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। वह जेट में एक सशक्त कॉम्पिटीटर थीं लेकिन एक प्यारी इंसान थीं।'

'दुख की बात है कि भारत की दो बेहतरीन एयरलाइंस अब नहीं हैं'


माल्या (Vijay Mallya) ने नरेश गोयल (Naresh Goyal) को लेकर ​आगे लिखा कि उन्हें इस बात का भी दुख है कि नरेश को इतना सब सहन करना पड़ रहा है। जेट एयरवेज, किंगफिशर एयरलाइंस के लिए एक योग्य और लंबे वक्त तक प्रतिद्वंद्वी रही है। माल्या ने कहा, 'दुख की बात है कि भारत की दोनों बेहतरीन एयरलाइंस अब नहीं रहीं। सोचता हूं क्यों? अंततः सत्य की विजय हो।' किंगफिशर एयरलाइंस अक्टूबर 2012 में और जेट एयरवेज अप्रैल 2019 में बंद हो गई।

अंतरिम जमानत पर रिहा हैं नरेश गोयल

नरेश गोयल इस वक्त अंतरिम जमानत पर रिहा हैं। बंबई हाई कोर्ट ने 6 मई को नरेश गोयल को मेडिकल बेसिस पर 2 महीने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। गोयल को प्रवर्तन निदेशालय ने जेट एयरवेज को कैनरा बैंक से मिले 538.62 करोड़ रुपये की राशि की मनी लॉन्ड्रिंग कर गबन करने के मामले में सितंबर 2023 में गिरफ्तार किया था। उनकी पत्नी को ईडी ने आरोप पत्र दाखिल करने के बाद नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया था। हालांकि अनीता गोयल को उसी दिन विशेष अदालत ने उनकी उम्र और सेहत को देखते हुए जमानत दे दी थी।

UAE ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं के लिए 'ब्लू रेजिडेंसी' स्कीम शुरू की, जानिए इस स्कीम की खास बातें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।