Get App

Russia-Ukraine War: क्या पुतिन जेलेंस्की की जगह विक्टर यानुकोविच को घोषित करेंगे यूक्रेन का नया राष्ट्रपति? यूक्रेनी मीडिया का दावा

रिपोर्ट में यूक्रेनी खुफिया का हवाला देते हुए कहा गया है कि रूस विक्टर यानुकोविच को यूक्रेन का राष्ट्रपति घोषित करने की कोशिश कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2022 पर 7:47 PM
Russia-Ukraine War: क्या पुतिन जेलेंस्की की जगह विक्टर यानुकोविच को घोषित करेंगे यूक्रेन का नया राष्ट्रपति? यूक्रेनी मीडिया का दावा
हालांकि रूस की तरफ से विक्टर यानुकोविच की दावेदारी को लेकर अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है

Russia Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के निर्वासित पूर्व राष्ट्रपति विक्टर फेडोरोविच यानुकोविच (Viktor Fedorovych Yanukovych Next President of Ukraine) को वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) की जगह यूक्रेन का अगला राष्ट्रपति घोषित किया जा सकता है।

कीव इंडिपेंडेंट (Kyiv Independent) ने एक ऑनलाइन समाचार पत्र उक्रेइंस्का प्रावदा की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेनी राजनेता विक्टर यानुकोविच को यूक्रेन का नया राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक यानुकोविच इस वक्त बेलारूस की राजधानी मिन्स्क (Minsk) में हैं। वह साल 2014 में हुए तख्तापलट के बाद से ही वहां निर्वासन की जिंदगी जी रहे हैं। यूरोमैदान क्रांति के दौरान उनकी सरकार को उखाड़ फेंक दिया गया था और उनके बाद विक्टर यानुकोविच 2014 में रूस भाग गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें