Get App

Viral Video: सड़क पर बना विशाल गड्ढा तो लोग लेने लगे गोवा 'बीच' के मजे! पानी में गाना बजाकर किया डांस, वीडिया हुआ वायरल

अनूपपुर के अंतिम छोर और बिजुरी-मनेंद्रगढ़ को जोड़ने वाली इस सड़क पर विशाल गड्ढा बन चुका है। मानसून ने जैसे ही दस्तक दी, सड़क के गड्ढे में पानी भर गया। शहरवासियों ने प्रशासन से इसकी शिकायत कर थक गए तब उन्होंने अपने अनोखे प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2022 पर 10:28 AM
Viral Video: सड़क पर बना विशाल गड्ढा तो लोग लेने लगे गोवा 'बीच' के मजे! पानी में गाना बजाकर किया डांस, वीडिया हुआ वायरल
इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

मध्य प्रदेश में सड़कों की खराब स्थिति को उजागर करने के लिए लोगों ने एक अनूठा तरीका खोज निकाला। मध्य प्रदेश के अनूपपुर (Anuppur, Madhya Pradesh) में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ खराब सड़कों को लेकर प्रदर्शन धरना देकर या मोर्चा निकालकर नहीं किया। बल्कि उन्होंने उन्हीं सड़कों पर बने विशाल गड्ढों में बैठकर गोवा स्टाइल में पार्टी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दरअसल, अनूपपुर जिले के लोग गड्ढों से तंग आ चुके हैं। जब भी क्षेत्र में भारी बारिश होती है तो सड़कों की स्थिति खराब हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder price hike: बड़ा झटका, 50 रुपये महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, अब इतना चुकाना होगा दाम

अनूपपुर के अंतिम छोर और बिजुरी-मनेंद्रगढ़ को जोड़ने वाली इस सड़क पर विशाल गड्ढा बन चुका है। मानसून ने जैसे ही दस्तक दी, सड़क के गड्ढे में पानी भर गया। शहरवासियों ने प्रशासन से इसकी शिकायत कर थक गए तब उन्होंने अपने अनोखे प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें