LPG Cylinder price hike: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए एक और झटका लगने वाला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder price hike) की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी है। अब आम लोगों को 14 किलोग्राम सिलेंडर के लिए 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
इन शहरों में इतनी हो गई है कीमत
14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1053 रुपये हो गई है। पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये कम किया गया है।
जानें आपके शहर में कितनी होगी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का कीमत (सभी दाम रुपये में)
कम हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम
1 जुलाई को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 198 रुपये कम किये गए थे। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। आज फिर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये कम किए गए हैं।