Independence Day: अगस्त के लंबे वीकेंड में करें लद्दाख की सैर, IRCTC लेकर आया है कमाल का टूर पैकेज

IRCTC अगस्त के लंबे वीकेंड में पहाड़ों की सैर करने का मन बना रहे लोगों के लिए एक काफी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आप लद्दाख और लेह की सैर कर पाएंगे। यह पूरा टूर पैकेज सात दिन और छह रातों का होगा। इस टूर पैकेज का हवाई किराया 44050 रुपये तय किया गया है। ऐसे में आइये इस टूर पैकेज से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल भी जान लेते हैं

अपडेटेड Aug 08, 2023 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
IRCTC पहाड़ों की सैर करने का मन बना रहे लोगों के लिए एक काफी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है

Independence Day Long Weekend: अगस्त के महीने में लोगों को दो लंबे वीकेंड की छुट्टियां मिलने वाली हैं। ऐसे में इन लंबे वीकेंड में आप अपनी फैमली या फिर दोस्तों के साथ कहीं पर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। IRCTC पहाड़ों की सैर करने का मन बना रहे लोगों के लिए एक काफी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आप लद्दाघ और लेह की सैर कर पाएंगे। यह पूरा टूर पैकेज सात दिन और छह रातों का होगा। इस टूर पैकेज का हवाई किराया 44050 रुपये तय किया गया है। ऐसे में आइये इस टूर पैकेज से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल भी जान लेते हैं।

IRCTC का लद्दाख टूर पैकेज

IRCTC या यह लद्दाख टूर पैकेज खास तौर पर पर रजधानी दिल्ली के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सैलानी दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सीधे लेह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। टूर के पहले दिन लेह पहुंच कर सैलानी होटल में आराम करेंगे और फिर वे आस पास के लोकल मार्केट की सैर भी कर सकते हैं। टूर के दूसरे दिन सैलानी लेह श्रीनगर के नेशनल हाईवे के साइटसीन पर जाएंगे। इसके बाद सैलानी हॉल ऑफ फएम जो कि इंडियन आर्मी का म्यूजियम है वहां की सैर करेंगे। इसके बाद सैलानी गुरुद्वारा पत्थर साहिब और मैगनेटिक हिल, सिंधु नदी और जास्कर नदी के संगम की सैर कर पाएंगे। इसके बाद सैलानी अलची मॉनेस्ट्री की सैर करेंगे। टूर के तीसरे दिन सैलानी नुब्रा वैली की सैर कर पाएंगे। इसके अलावा सैलानी खारडुंगला पास की सैर भी कर पाएंगे। इसके बाद सैलानी दीक्षित गांव, हुंदर गांव और मठों की सैर कर पाएंगे।

ट्रैफिक जाम के कारण बेंगलुरु को हर साल ₹20,000 करोड़ का होता है नुकसान, स्टडी में हुआ खुलासा


चौथे दिन का टूर प्लान

टूर के चौथे दिन सैलानी तुरतुक घाटी की सैर करेंगे। इसे भारतीय सेना ने 1971 में पाकिस्तान से जीता था। रास्ते में सैलानी सियाचिन वॉर मेमोरियल और थांग जीरो प्वाइंट की सैर करेंगे। दोपहर के भोजान के बाद सैलानी तुरतुक गांव की सैर करेंगे। इसके बाद सैलानी बाल्टी हेरिटेज हाउस और नेचुरल कोल्ड स्टोरेज की सैर पर जाएंगे। टूर के पांचवे दिन सैलानी पैंगोंग झील की सैर पर जाएंगे। टूर के छठे दिन सैलानी लेह के लिए वापस रवाना होंगे और रास्ते में थिकसे मठ और शे पैलेस की सैर करेंगे। इसके बाद सैलानी थ्री ईडियट स्कूल के नाम से फेमस रैंचो स्कूल भी जाएंगे। टूर के पांचवे दिन सैलानी वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।