Vitamin P की कमी से इन बीमारियों का बढ़ जाएगा खतरा, जानिए इस कमी को कैसे करें दूर

Vitamin P: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने की सलाह दी जाती है। अगर शरीर में विटामिंस की कमी हो जाती है तो आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में विटामिन-P शामिल है। यह आपको कई समस्याओं से बचाता है। आइये जानते हैं विटामिन-P के फायदे

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 5:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vitamin P: आपने अब तक कई विटामिन का नाम सुना होगा, लेकिन क्या आपको विटामिन p के बारे में पता है?

Vitamin P: शरीर को बीमारियों के कहर से बचाने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के फल और सब्जियों का सेवन करते हैं। शरीर को विटामिंस और मिनरल्स की जरूरत रहती है। आपने अभी तक विटामिन A, B, C, D, E और K के बारे में तो सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी 'विटामिन P' के बारे में सुना है। दरअसल विटामिन P फाइटो न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर माने जाते हैं। बाकी विटामिन्स की तरह ही विटामिन P के भी बहुत फायदे हैं। रुटिन, हेस्परिडिन और क्वेरसेटिन जैसे बायोफ्लेवोनॉइड्स अलग-अलग तरह के फलों, सब्जियों और प्लांट बेस्ड फूड आइटम्स में पाए जाते हैं।

विटामिन P शरीर के लिए जरूरी होता है। इसे फ्लेवेनॉइड के नाम से भी जाना जाता है। यह असल में एक विटामिन नहीं है बल्कि फाइटो न्यूट्रिएंट्स हैं जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये डायबिटीज, दिल की बीमारी और कैंसर जैसे गंभीर रोग के खतरे को कम कर सकते हैं।

विटामिन P के फायदे


विटामिन पी युक्त चीजों के सेवन से ब्लड वेसल अच्छे से काम करना शुरू करती हैं। यह हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे दिल की बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इम्यून सिस्टम को मिलता है फायदा

विटामिन P एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। इससे इम्यीन सिस्टम मजबूत होता है। जिससे कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं।

Diabetes: दवाओं से नहीं कम हो रहा है Blood Sugar, घर बैठे करें ये उपाय, फौरन मिलेगा फायदा

कैंसर से बचाव

विटामिन P में फ्लेवोनॉयड होते हैं। जिनमें एंटी कैंसर प्रभाव होते हैं। इसका सेवन करने से कैंसर सेल्स का विकास होना बंद हो जाता है। इससे कई तरह के कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसलिए आपको अगर कैंसर के कुछ लक्षण दिखाई देते हैं तो इस विटामिन के स्रोतों का सेवन कर सकते हैं।

शरीर में विटामिन-P की पूर्ति के लिए खाएं ये फूड्स

1 - खट्टे फल जैसे संतरे, नींबू, अंगूर आदि में फ्लेवोनोइड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

2 - डार्क चॉकलेट में कैटेचिन और प्रोसायनिडिन जैसे फ्लेवोनोइड होते हैं।

3 - ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी में भी विटामिन- P पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

4 - विटामिन- P की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में सेब शामिल कर सकते हैं।

5 - ग्रीन टी कैटेचिन से भरपूर होती है, जो एक प्रकार का फ्लेवोनोइड है, इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।

6 - केल, पालक और ब्रोकोली जैसी सब्जियां फ्लेवोनोइड्स के अच्छे स्रोत हैं। इस विटामिन की कमी को दूरकरने के लिए आप इन पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।