Get App

Vivo के 27,000 फोन का निर्यात भारत ने रोका, जानिये चायनीज कंपनी पर क्या हैं आरोप

Vivo phones :  फाइनेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाली भारत की रेवेन्यू इंटेलिजेंस यूनिट नई दिल्ली हवाई अड्डे पर वीवो कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी कंपनी (Vivo Communications) के बनाए गए स्मार्टफोन को रोक रही है। कंपनी पर अपने डिवाइस मॉडल्स और उनकी वैल्यू के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 07, 2022 पर 10:42 AM
Vivo के 27,000 फोन का निर्यात भारत ने रोका, जानिये चायनीज कंपनी पर क्या हैं आरोप
भारतीय अधिकारियों ने चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो की भारत से पड़ोसी देशों को निर्यात की योजना को तगड़ा झटका दिया है

Vivo phones : भारतीय अधिकारियों ने चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो की भारत से पड़ोसी देशों को निर्यात की योजना को तगड़ा झटका दिया है। भारत ने वीवो के लगभग 27,000 स्मार्टफोन के निर्यात को एक सप्ताह से ज्यादा समय तक रोक दिया है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, फाइनेंस मिनिस्ट्री (Finance Ministry) के तहत आने वाली भारत की रेवेन्यू इंटेलिजेंस यूनिट नई दिल्ली हवाई अड्डे पर वीवो कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी कंपनी (Vivo Communications Technology Co) के बनाए गए स्मार्टफोन को रोक रही है। कंपनी पर अपने डिवाइस मॉडल्स और उनकी वैल्यू के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप है।

कितनी है इन स्मार्टफोन्स की कीमत

एक सूत्र के मुताबिक, इन स्मार्टफोन्स की कीमत लगभग 1.5 करोड़ डॉलर है। इस संबंध में भेजे गए ईमेल पर फाइनेंस मिनिस्ट्री और वीवो इंडिया की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें