Get App

VLC Media Player : वेबसाइट बैन के बाद घटकर 10% रह गए VLC के डाउनलोड, कंपनी ने कहा- ना आदेश मिला, ना बचाव का मौका

भारत में वीएलसी मीडिया प्लेयर के सबसे ज्यादा यूजर्स हैं और उसकी वेबसाइट के ब्लॉक होने से देश में उसके डाउनलोड्स घटने के साथ ही उसकी वेबसाइट पर कुल विजिट्स की संख्या में भी खासी कमी आ गई है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 07, 2022 पर 12:23 PM
VLC Media Player : वेबसाइट बैन के बाद घटकर 10% रह गए VLC के डाउनलोड, कंपनी ने कहा- ना आदेश मिला, ना बचाव का मौका
इस पॉपुलर ऐप (VLC media player) को देश में संभवतः मार्च में ही बैन कर दिया गया था, लेकिन इसका खुलासा लगभग दो महीने पहले हुए था

VLC Media Player : भारत में वीएलसी मीडिया प्लेयर के सबसे ज्यादा यूजर्स हैं और उसकी वेबसाइट के ब्लॉक होने से देश में उसके डाउनलोड्स घटने के साथ ही उसकी वेबसाइट पर कुल विजिट्स की संख्या में भी खासी कमी आ गई है। वीडियोलैन (VideoLAN) के प्रेसिडेंट और मीडिया प्लेयर के लीड डेवलपर जीन-बापतिस्ते केम्फ ने मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में यह बात कही।

वेबसाइट पर कुल विजिटर्स की संख्या 10-12 फीसदी घटी

केम्फ ने एक क्वेरी के जवाब में कहा, “ब्लॉक होने के बाद हमारी वेबसाइट पर भारत में डाउनलोड की दर पहले से 10 फीसदी ही रह गई है।” साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लॉकेज की कार्रवाई के बाद साइट पर विजिटर्स की संख्या 10 से 12 फीसदी घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें