गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इन दिनों बहुत से लोग वॉटर पार्क का रुख कर रहे हैं। भीषण गर्मी की वजह से वॉटर पार्क में लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। वॉटर पार्क में कई तरह की राइडिंग की वजह से लोग खिंचे चले आते हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक वॉटर पार्क से ऐसी खबर सामने आई है। जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल वॉटर पार्क में जब लोग मस्ती में डूब हुए थे, तभी उन्हें पानी में तैरती हुए गंदी चीज दिखी, जिससे लोग वॉटर पार्क से भाग खड़े हुए। यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बबल आइलैंड का बताया जा रहा है।
