Delhi weather update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तापमान और उमस बढ़ने के आसार, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

IMD के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में 25 जून (शनिवार) तक बारिश होने की संभावना नहीं है। इस वजह से अगले कुछ दिनों तक पारा धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। बुधवार को दिल्ली का सबसे गर्म स्थान नजफगढ़ रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

अपडेटेड Jun 23, 2022 पर 1:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह तेज धूप खिली और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि गुरुवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम था।

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में दिन के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

IMD के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में 25 जून (शनिवार) तक बारिश होने की संभावना नहीं है। इस वजह से अगले कुछ दिनों तक पारा धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। कई इलाकों में बारिश के बावजूद, बुधवार को दिल्ली का सबसे गर्म स्थान नजफगढ़ रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


ये भी पढ़ें- दिल्ली LG ने सीएम केजरीवाल के ऑफिस के डिप्टी सेक्रेटरी और दो SDM को किया सस्पेंड, जानिए वजह

मौसम विभाग ने अभी तक दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली में पहुंच जाता है। प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट द्वारा किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल बारिश 30 जून तक पहुंचने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 131 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।