Weather Today: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का आतंक, ओडिशा में रेड अलर्ट, दिल्ली में बदला मौसम

Weather Updates: देश के कई राज्यों में काफी बिगड़ा हुआ मौसम नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 2 मई को महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, रायलसीमा, तेलंगाना और ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में हीटवेव चलने की आशंका जताई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

अपडेटेड May 02, 2024 पर 10:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Today: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लेकर झांसी तक के कई जिले लू से झुलस रहे हैं।

देश के कई हिस्सों में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान 45 के आसपास पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो 2 मई को महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, रायलसीमा, तेलंगाना और ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में हीटवेव चलने की आशंका है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में 3 दिन और ओडिशा में 2 दिन के लिए गंभीर लू की स्थिति में रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं उत्तर प्रदेश में जैसे आग ही बरस रहा हो, इस कदर भीषण गर्मी पड़ रही है कि लोगों का जीना दूभर हो गया है। अगर मई की बात करें तो इस महीने की गर्मी बहुत अधिक सताने वाली हो सकती है। पिछले साल के मुकाबले इस साल मई में चार से सात दिन हीटवेव के साथ ही लू चलने के आसार हैं।

दिल्ली में मौसम का हाल


मौसम विभगा ने दिल्ली में 3 मई तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं 4 और 7 मई को दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी

पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर और उत्तराखंड के काफी इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं ऊंचाइयों वाले इलाकों में बर्फबारी पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। जिसके कारण दिल्ली समेत अन्य मैदानी इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बता दें कि 4 मई से पहाड़ों के अन्य इलाकों में भी बारिश पड़ सकती है। जिसके कारण वहां पर मौसम ठंडा बना रहेगा।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, और उत्तराखंड में हल्की बारिश और छिटपुट बर्फबारी हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना है।

Heatwave: भीषण गर्मी से बचने के लिए करें ये उपाय, कभी न पहने डार्क कपड़े, नहीं सताएगी गर्मी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।