Weather Update: दिल्ली में बारिश और कोहरे का प्रकोप, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। पारा गिर गया है। भीषण सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। हालांकि, एयर पॉल्यूशन में बारिश के बाद कमी जरूर आई है। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ जगह हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है

अपडेटेड Feb 02, 2024 पर 10:13 AM
Weather Update: नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Weather Update: देश के कई इलाके अभी भी कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। मौसम विभाग ने 2 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ की आशंका जताई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस सिस्टम के कारण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती तूफान पैदा हो गया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी जारी है। वहीं, बीते दिन यानी गुरुवार को नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। लिहाजा 5 फरवरी तक और ठंढ बढ़ सकती है। इसके साथ ही घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। आज दिल्ली का औसत AQI 168 है, जो संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया जाता है।

देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 03 और 04 फरवरी को नई दिल्ली में एक बार फिर बारिश हो सकती है। आज मौसम विभाग की तरफ से कोल्ड डे के साथ घने कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के साथ-साथ चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, स्कूल बंद


हिममाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। शिमला में ठंड से एक नेपाली मूल के शख्स की मौत हो गई है। वहीं, प्रदेश की सड़कें बड़े पैमाने पर ठप हैं। 3 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया गया है। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में 4 नेशनल हाईवे (एनएच) समेत 411 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। 1506 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं और मनाली और चंबा में कई इलाकों में ब्लैकआउट है। हिमाचल में सबसे अधिक सड़कें लाहौल-स्पीति में बंद हैं और लेह मनाली हाईवे बंद होने से लाहौल स्पीति देश और दुनिया से कट गया है। कुल्लू जिले में आज यानी 2 फरवरी के लिए स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद करने का ऐलान किया गया है।

अपने आप ही एक्सरसाइज करने लग गए पार्क में जिम इक्विपमेंट्स, रात में दिखा खौफनाक नजारा

अन्य इलाकों के मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण.केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हरियाणा पंजाब दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।