Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, ट्रेन-फ्लाइट सब लेट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई इलाके कड़ाके की ठंड और कोहरे की डबल मार झेल रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहुत घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों तक ऐसे ही हाल रह सकते हैं। कोहरे के कारण दिल्ली की तरफ आने वाली कम से कम 22 ट्रेनें देरी चल रही हैं

अपडेटेड Jan 14, 2024 पर 9:20 AM
Weather Update: देश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर पश्चिम से पूर्वोत्तर भारत तक लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान रोज गोता लगा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, बिहार को आने वाले कुछ दिनों तक भीषण सर्दी और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

वहीं, अगले 4 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिम इलाकों में कोल्ड से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। 14 जनवरी के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नॉर्थ राजस्थान, उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो है। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, गंगानगर, पालम, सफदरगंज और लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई।


देरी से चल रही हैं ट्रेनें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है। घने कोहरे की वजह से विजबिलिटी जीरो हो गई है। दिल्ली आने वाली करीब 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सड़क, रेल और हवाई सफर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई उड़ानों को डायव4ट किया गया है। कोहरे के कारण 10 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय तथा 25 घरेलू उड़ानें लेट हुई हैं। IMD के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता सकता है। दिल्ली में लगातार दो दिन शीतलहर और परेशानी बढ़ा सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण का हाल

दिल्ली में प्रदूषण की हालत भी 'बेहद गंभीर श्रेणी' में है। आनंद विहार इलाके में AQI 478, जेएलएन में 465, आईजीआई एयरपोर्ट पर 465 और आईटीओ में 455 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, नॉर्थ राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आज यानी रविवार (14 जनवरी) को घना कोहरा छाया रहेगा।

Ram Mandir: राम मंदिर के लिए विदेशों में भी उत्साह, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए यहां हिंदुओं को मिली 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी

देश के अन्य इलाकों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। जिससे फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 14 से 16 जनवरी के बीच सुबह के समय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।