Get App

Weather Update: दिल्ली-UP में खिल गई धूप, लेकिन चल रही हैं ठंडी हवाएं, इन राज्यों में बारिश के आसार

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी जारी है, जिससे दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठिठुरन बनी हुई है। इन राज्यों में धूप भी निकली हुई है, लेकिन गलवाट बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कोई नया विक्षोभ बनने की स्थिति में नहीं लिहाजा मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Feb 07, 2024 पर 8:36 AM
Weather Update: दिल्ली-UP में खिल गई धूप, लेकिन चल रही हैं ठंडी हवाएं, इन राज्यों में बारिश के आसार
Weather Update: दिल्ली में बारिश के बाद मौसम में सुधार देखने को मिला है।

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। जिससे ठिठुरन महसूस हो रही है। बारिश के बाद राजधानी दिल्ली के मौसम में काफी सुधार देखने को मिला है। चटखदार धूप निकली हुई है। इसके बावजूद उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली सर्द हवाओं की वजह से ठंड और बढ़ गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री और लुढक कर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान अभी भी 20 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली-NCR के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पश्चिम बंगाल के स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में आज आसमान साफ

दिल्ली-NCR में इस वक्त मौसम सुहाना बना हुआ है। दिन में धूप खिलने के बाद सर्दी भी कम होने लगी है. मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी बुधवार (7 फरवरी) को - दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। धूप खिलेगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखा गया। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज हुआ जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7 डिग्री रहा। बीते सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें