Weather Update: कहीं लू का अलर्ट तो कहीं बारिश की चेतावनी, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से मौसम में काफी बदलाव नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ इलाके और गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौमस विभाग ने आने वाले दिनों में मुंबई में तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई है

अपडेटेड Apr 24, 2024 पर 11:13 AM
Weather Update: मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: देश भर में इन दिनों मौसम मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं रिमझिम बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभान दिल्ली समेत कई राज्यों में इस हफ्ते बारिश की संभावना जताई है। आज (24 अप्रैल) मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में लू चलने की आशंका जताई है। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि कल (23 अप्रैल) दिल्ली में हुई बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा था।

कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। देशभर के कई राज्यों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पार हो गया है। उत्तर प्रदेश, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

जानिए दिल्ली में कैसा है मौसम का हाल


दिल्ली-NCR में 23 अप्रैल को हल्की बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं चल रही थी। जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। इससे तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। गुरुवार 25 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है। लू के थपेड़े और बारिश के बाद होने वाली उमस परेशान कर सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दोपहर के समय लोगों का घरों से निकलना दूभर हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में लू चल सकती है।

मुंबई में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के कुछ हिस्सों में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। जिससे तापमान में इजाफा होगा। 27 और 28 अप्रैल को तापमान ज्यादा होगा। इस महीने मुंबई और पड़ोसी जिले ठाणे और रायगढ़ में दूसरी बार हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है।

Weather Update: पूर्वी भारत में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान, पश्चिम बंगाल में लू के चलते रेड अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।