Weather Update: IMD ने आंध्र प्रदेश के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम में कुछ अलग ही बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई जाई है। वहीं पूर्वी भारत और उत्तर भारत में बारिश की उम्मीद जताई है

अपडेटेड Mar 20, 2024 पर 10:24 AM
Story continues below Advertisement
Weather Update: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है।

Weather Update: मार्च महीने का आधे से ज्यादा हिस्सा गुजर चुका है। सर्दियों की अभी विदाई होने की स्थिति नजर आ रही हैं। सर्दी का मौसम जाने के बाद बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार बना हुआ है। तेलंगाना में बेमौसम बारिश होने की वजह किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पिछले 2-3 दिनों से राज्य के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हो रही है। इसकी वजह से फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने आज (20 मार्च 2024) ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश और ओला गिरने की आशंका जताई है।

दिल्ली में मौसम का हाल


आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। वहीं 21 मार्च को नई दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। आनेवाले दिनों में नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आज बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ ओला गिरने की चेतावनी दी गई है।

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 18 से 21 मार्च तक अलग-अलग राज्यों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। तेलंगाना में 17 से 21 मार्च तक इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 से 23 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

World Happiest Country: फिनलैंड सातवीं बार बना दुनिया का सबसे हैपी देश, अफगानिस्तान की रैंक में हुई गिरावट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।