Weather Update: UP समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, यहां गिर सकते हैं ओले, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में बूंदा-बांदी की खबरें सामने आई हैं

अपडेटेड Feb 16, 2024 पर 12:00 PM
Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि कई इलाकों में फिर से बर्फबारी हो सकती है।

Weather Update: देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। 17 फरवरी को ताजा पश्चमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। पश्चमी विक्षोभ से कई राज्यों में बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं इन इलाकों में ओले गिरने के भी आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज यानी 16 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं आज भी आसमान में धूप खिली रहेगी। कल भी दिल्ली में धूप रहेगी। हालांकि 18 फरवरी के बाद दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद बारिश हो सकती है।

यहां हो सकती है बर्फबारी


जम्मू कश्मीर और लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 18 और 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 19-21 फरवरी तक अलग-अलग स्थानों भारी बारिश के साथ गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी यूपी में आज सुबह घना कोहरा देखा गया। यहां पर अगले 24 घंटे के दौरान भी सुबह में कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घना कोहरा छा सकता है।

Delhi Fire: दिल्ली के अलीपुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (16 फरवरी 2024) न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। लखनऊ में 20 और 21 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले धूप बनी रहेगी। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में आगामी चार दिन बाद मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखा जाएगा। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। ग्वालियर-चंबल इलाके में हल्की बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।