Get App

Weather Update: तमिलनाडु और केरल में बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी जारी है। इसका असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और लक्ष्यद्वीप में 18 दिसंबर तक भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की धुंध देखी जा रही है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Dec 17, 2023 पर 5:17 PM
Weather Update:  तमिलनाडु और केरल में बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल
Weather Update: दिल्ली में 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में कड़ाके वाली सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी में कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने 18 दिसंबर तक दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक तमिलनाडु (Tamil Nadu), केरल (Kerala) और लक्ष्यद्वीप (Lakshdweep) में भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि तमिलनाडु हाल ही में चक्रवाती तूफान मिचौंग (cyclone Michaung) की तगड़ी मार झेल चुका है। अभी इसके बाद यहां फिर से मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 से 18 दिसंबर तक दक्षिण तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं लक्ष्यद्वीप में भी 17 और 18 दिसंबर को अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

तमिलनाडु में फिर से हालात बेहद खराब

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के थूथुकुड़ी (Thoothukudi), तिरुनेलवेली (Tirunelveli), तेनकासी (Tenkasi), कन्याकुमारी (Kanyakumari) और रामनाथपुरम (Ramanathapuram) में रविवार (17 दिसंबर 2023) से भारी बारिश हो रही है। जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को दक्षिणी तमिलनाडु में और 17 दिसंबर को केरल में भारी बारिश की आशंका जताई है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 18 दिसंबर को कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुड़ी और रामनाथपुरम जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं 19-22 दिसंबर को तमिलनाडु के कुछ स्थानों, पुडुचेरी, कराईकल में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें