Get App

Weather Update: दिल्ली-UP में खिली है धूप, फिर भी कड़ाके की ठंड से हाल बेहाल, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई इलाकों में फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है। इसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं दिल्ली समेत कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं दो दिन बाद कम हो सकती हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Feb 09, 2024 पर 8:38 AM
Weather Update: दिल्ली-UP में खिली है धूप, फिर भी कड़ाके की ठंड से हाल बेहाल, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल
Weather Update: मैदानी इलाकों में तापमान में इजाफा हो रहा है। वहीं अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: फरवरी का आधा महीना गुजरने वाला है, लेकिन अभी तक ठंड कम नहीं हुई है। इन दिनों कई राज्यों में ठंड बढ़ती जा रही है। तेज हवाएं चल रही हैं। धूप भी खिली हुई है। इसके बावजूद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, भारत के मैदानी इलाकों मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने 10 फरवरी से 14 फरवरी यानी 5 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से, ग्वालियर और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे में शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 9 फरवरी को बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा में 11 और 12 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावा है। इसके अलावा, मध्य भारत में मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 10 से 14 फरवरी, मध्य महाराष्ट्र में 10 और 11 फरवरी, मराठवाड़ा में 9 से 11 फरवरी, यूपी, बिहार, झारखंड में 12 से 14 फरवरी, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 और 14 फरवरी को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। 10 फरवरी के बाद उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें