Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी, दिल्ली में फिर होगी बारिश, UP -बिहार में बढ़ेगी ठंड

Weather Update: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि आज (3 जनवरी 2204) से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं

अपडेटेड Feb 03, 2024 पर 9:41 AM
Weather Update: 3 और 4 फरवरी क दिल्ली में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और बारिश का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश हो या जम्मू कश्मीर, बर्फबारी के चलते यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिनों तक राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड में 4 और 5 फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली में सर्द हवाओं के बीच 3 और 4 फरवरी को बारिश का अनुमान जताया गया है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में भी शनिवार को बारिश का अलर्ट बताया है। IMD के अनुसार 3 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 5 फरवरी, 2024 तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

नई दिल्ली में मौसम का हाल


आज (3 फरवरी 2024) देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 04 फरवरी को नई दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। इसी के साथ, सुबह के वक्त मध्यम कोहरा रहेगा और गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4 डिग्री कम है। वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार हैं।

बांदीपुर में हाथी ने किया अटैक, लोगों को सेल्फी लेना पड़ा महंगा

अन्य राज्यों का मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. 3 फरवरी से पश्चिमी हिमालय में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी शुरू होने की उम्मीद है। 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। 4 और 5 फरवरी को उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।