Weather Update: हरियाणा-पंजाब से UP तक शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली समेत कई राज्यों में घना कोहरा, ट्रेनों की थमी रफ्तार

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्य कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिल्ली समेत राजस्थान पंजाब उत्तर प्रदेश बिहार जैसे कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में सुबह और शाम घने कोहरे छाया रह सकता है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं

अपडेटेड Jan 18, 2024 पर 10:02 AM
Weather Update: शीतलहर के प्रकोप के देखते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में सर्दी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देश के पूर्वी राज्यों में शीतकालीन बारिश के आसार भी हैं। दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड ठंड का कहर जारी है। मध्य भारत के राज्य भी कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली में तापमान लगातार 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। राजधानी में घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी की वजह से कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट चल रही हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में आज (18 जनवरी 2024) बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में सीवियर कोल्ड और बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड और कोहरे से राहत के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

दिल्ली में मौसम का हाल


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राजधानी में घना कोहरा देखने को मिला। कड़ाके की इस ठंड में घने कोहरे की वजह से यात्रियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ठंड के मौसम में दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली-NCR में 18 जननवरी 2024 को सुबह घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम रही। इसकी वजह से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स लेट हैं। इससे पहले बुधवार को भी 170 फ्लाइट्स दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रभावित हुईं। इससे यात्री घंटों तक परेशान रहे।

Indian Railway: रेलवे की ये वेटिंग टिकट सबसे पहले होती है कंफर्म, GNWL, PQWL, RLWL का क्या है मतलब, जानें पहले कौनसी होगी बुक

देरी से चल रही हैं ट्रेनें

कोहरे और ठंड की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आ रही कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं। वहीं 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तरी भारत में ठंड और बढ़ सकती है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में कोल्ड डे और एमपी में सीवियर कोल्ड की संभावना जताई गई है। बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में आज (18 जनवरी 2024) बारिश हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम में ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।