Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों फिर से कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। अभी यहां लोगों को राहत मिलने के आसार बेहद कम नजर आ रहे हैं। देश के कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जारी है। जिसका असर उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, देश के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है बर्फबारी की वजह से आने वाले दिनों में देश के उत्तरी राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।
