Get App

Weather Update: UP में मौसम फिर लेगा U टर्न, पहाड़ों में बर्फबारी, जानिए दिल्ली-हरियाणा में मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही उत्तरी राजस्थान में 29 से 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Feb 17, 2024 पर 9:45 AM
Weather Update: UP में मौसम फिर लेगा U टर्न, पहाड़ों में बर्फबारी, जानिए दिल्ली-हरियाणा में मौसम का हाल
Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 19 से 22 फरवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: देश के उत्तर पश्चिम राज्यों में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के राज्यों में नजर आएगा। इसके असर से, उत्तर पश्चिम के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर 17 से 22 फरवरी तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 17 से 20 फरवरी, 2024 तक भारी बारिश, बर्फबारी और तूफान की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 19 से 22 फरवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं उत्तर पूर्व के राज्यों में 21 से 24 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र- जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 17 से 22 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं सुबह के वक्त नई दिल्ली के कुछ इलाकों में कोहरा रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 19 फरवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 तक दिल्ली में बारिश हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें