Weather Update: भीषण गर्मी से मिल सकता है छुटकारा, इन राज्यों में भारी बर्फबारी की आशंका, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग नजर आ रहा है। कहीं लोग लू की मार झेल रहे हैं, तो कहीं बर्फबारी का सामना कर रहे हैं। इस मौसम विभाग ने कहा है कि 15 अप्रैल को ओडिशा में लू चल सकती है। वहीं ये भी कहा है कि कई राज्यों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Apr 12, 2024 पर 9:58 AM
Weather Update: कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। लेकिन अब लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Weather Update: इस समय देश के कई राज्यों में लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि कई राज्यों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी की आशँका जताई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 13 और 14 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने आगे ये भी कहा है कि 15 अप्रैल को ओडिशा में हीटवेव (लू) की स्थिति देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 11 से 13 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठावाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मध्य भारत, उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में ओला का अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने 13 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में ओला गिरने की आशंका जताई है। इसके साथ ही 11 और 12 अप्रैल को मौसम विभाग ने विदर्भ, मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है। वहीं 11-15 अप्रैल तक, दक्षिणी राज्यों तेलंगाना, केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 13-15 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा बारिश हो सकती है। जबकि 11-15 अप्रैल तक राजस्थान में गरज के हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में बारिश के आसार

वहीं देश की राजधानी दिल्ली के औसतन अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार (12 अप्रैल 2024) को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इससे तापमान में गिरावट आ सकता है।

Weather Updates: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले हफ्ते होगी बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।