Weather Updates: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले हफ्ते होगी बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

Weather Updates: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। इस भीषण गर्मी में भी बारिश जैसा माहौल नजर आ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले हफ्ते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। इन राज्यों में गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है

अपडेटेड Apr 11, 2024 पर 10:23 AM
Weather Updates: देश के कई राज्यों में अगले हफ्ते बारिश का अनुमान जताया गया है।

Weather Updates: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जिसकी वजह से इन राज्यों में बारिश बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने 13 और 14 अप्रैल को कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं 15 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भी यही अनुमान जताया है। भीषण गर्मी के बीच इस हल्की बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है। लेकिन किसानों के लिए यह किसी आफत से कम नहीं है।

पंजाब और हरियाणा में इस बार बैसाखी पर बरसात हो सकती है। 13 से 15 अप्रैल तक पंजाब और हरियाणा के मौसम में बदलाव दिखेगा। पंजाब में इन दिनों गेहूं की कटाई का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर इन दिनों बारिश हुई किसानों की चिंता बढ़ सकती है।

जानिए कितना है पंजाब-हरियाणा का तापमान


पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मोगा जिले के बुध सिंह वाला में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच मंगलवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान सिरसा जिले में 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान यमुनानगर में 14.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के जानकारों ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। ले किन हफ्ते के आखिरी में इसमें मामूली इजाफा हो सकता है। इस बीच, पूर्वानुमान के अनुसार, 12 अप्रैल से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जिसकी वजह से हफ्ते के आखिरी समय में बारिश हो सकती है।

गेहूं की कटाई में हो सकती है देरी

मौसम विभाग के पूर्वामुमान पर टिप्पणी करते हुए कृषि निदेशक जसवंत सिंह ने कहा कि सूबे में अभी गेहूं की कटाई ठीक से शुरू नहीं हुई है। भले ही मंडियों में थोड़ा बहुत अनाज पहुंचने लगा हो। अगर बारिश हुई तो गेहूं की कटाई में देरी हो सकती है।

चढ़ रहा है पारा

उत्तर भारत में लगातार पारा चढ़ रहा है। शिमला में अधिकतम पारा 21 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी तरह हिमाचल के ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। हरियाणा में नूंह में 39. 2, सिरसा में 38.6 और हिसार में 37 डिग्री तक पहुंच गया है। हरियाणा में लगातार पारा चढ़ रहा और गर्मी महसूस की जा रही है।

Monsoon 2024: इस साल 'सामान्य' रहेगा मानसून, स्काईमेट ने जारी किया पूर्वानुमान, बिहार सहित इन राज्यों में कम बारिश का खतरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।