उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान रेमल से उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 मई तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में हीटवेव का दौर जारी रहेगा। वहीं 27 और 28 मई को असम और मेघालय में भारी बारिश का रेड अलर्ट किया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भीषण गर्मी से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
