Weather Updates: दिल्ली-NCR बढ़ने लगा गर्मी का पारा, जानिए अपने राज्य में मौसम का हाल

Weather Update Today: दिल्ली- NCR में सुहाने मौसम का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उत्तर भारत समेत दिल्ली-- NCR में गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसमन विभाग के अनुसार इस हफ्ते पारा 33 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के 12 डिग्री तक रहने का अनुमान है

अपडेटेड Mar 18, 2024 पर 2:05 PM
Weather Updates: राजधानी के अधिकांश स्थानों पर पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।

Weather Updates: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्‍यों के साथ अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भी तेवर बदलने लगे हैं। मौसम के बदले रुख से साफ है कि दिल्ली-NCR में जल्दी ही भीषण गर्मी पड़ सकती है। अभी होली भी नहीं खत्म हुई है। लोगों को गर्मी का अहसास अभी से होने लगा है। भारत मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान से तेजी से बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। दिल्ली-NCR में 23 मार्च तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

वहीं मंगलवार यानी 19 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही अगले एक सप्ताह गर्मी और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4-5 दिनों में हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर पश्चिम भारत में भी दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम


दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है, जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम यानी 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 10 बजे 185 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है। AQI को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 18-21 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। 18 से 20 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

18 से 21 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और आंधी के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ में 18-19 मार्च के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। केरल में 18 मार्च को हल्की बारिश होगी।

Weather Update: फिर से लौट आई ठंड, दिल्ली में बारिश, UP में ओले गिरने की आशंका, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।