Weather Updates: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भी तेवर बदलने लगे हैं। मौसम के बदले रुख से साफ है कि दिल्ली-NCR में जल्दी ही भीषण गर्मी पड़ सकती है। अभी होली भी नहीं खत्म हुई है। लोगों को गर्मी का अहसास अभी से होने लगा है। भारत मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान से तेजी से बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। दिल्ली-NCR में 23 मार्च तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
