Weather Updates: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य शीतलहर की चपेट में है। नए साल में लोग घने कोहरे के साथ कड़कड़ती ठंड का अनुभव कर रहे हैं। ट्रेन कई घंटे लेट चल रही हैं तो फ्लाइट्स की उड़ान पर भी असर पड़ रहा है। दिनभर चल रही शीतलहर ने लोगों को जबरदस्त ठंड का अहसास करा दिया है। मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने 4 जनवरी को मध्यम कोहरा (moderate fog) कोहरा पड़ने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा समेत कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं।
ठंड अधिक पड़ने और कोहरे की वजह विजबिलिटी बेहद कम होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से कई उड़ानों पर असर पड़ा है। 4 जनवरी को सुबह 5:30 बजे तक, भारत के कई हिस्सों में विजबिलिटी 25 से 500 मीटर के बीच थी। वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में विजबिलिटी 25, लखनऊ में 25, प्रयागराज में 50, वाराणसी में 50 और गोरखपुर में 200 रही।
कड़ाके की ठंड से स्कूल बंद
भीषण ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अधिकारियों ने कक्षा 8 तक के स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। मौसम विभगा ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सिय की बढ़ोतरी होगी। वहीं मध्य भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। इसके बाद कोई अहम बदलाव होने के आसार बेहद कम हैं। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर में तापमान में -5°C से नीचे गिर गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूरे हफ्ते तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह समान्य से 4 डिग्री कम है। हालांकि यह मौजूदा साल का सबसे ठंडा समय है। वहीं इंडियन रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, कोहरे के कारण 3 जनवरी को दिल्ली जाने वाली 26 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अभी फिलहाल भीषण ठंड से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब-हरियाणा सहित चार राज्यों में कोल्ड डे को लेकर स्थिति गंभीर रहने वाली है। हालांकि अगले दो दिनों बाद स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार की सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बेहद घना कोहरा और शुक्रवार को घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है।