Weather Updates: दिल्ली-यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, कोहरे से कई ट्रेनें लेट, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं। कोहरे की वजह से दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जनवरी की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 11:48 AM
Weather Updates: दक्षिण तमिलनाडु और लक्षद्वीप में 1 या 2 जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Updates: देश के कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में सुबह के वक्त अगले पांच दिनों तक घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, पंजाब में 13 से 15 जनवरी के बीच कोल्ड से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने की आशंका है। कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 11 जनवरी रात 12 बजे से जम्मू डिवीजन के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घने कोहरा देखने को मिला। वहीं, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरे की स्थिति देखी गई।

कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली करीब 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तरी मैदानी इलाकों में शुक्रवार को कोहरे की परत छाई रही। यह पूर्वोत्तर तक फैल गई। इससे विजबिलिटी बेहद कम हो गई। इससे ट्रेनों स्पीड पर काफी असर पड़ा है।


दिल्ली में मौसम का हाल

कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार (12 जनवरी) को दिल्ली में सुबह के तापमान में खासी गिरावट दर्ज दर्ज की गई। सर्दियों के इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, नई दिल्ली में आज घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक देश की राजधानी नई दिल्ली में कोहरा देखने को मिलेगा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजबिलिटी जीरो पहुंच गई। रनवे पर विजुअल रेंज 125 से 200 मीटर रह गई। दिन में भी ठिठुरन वाली ठंड बनी रहेगी।

Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण किस दिन लगेगा? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

यूपी के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग आज मेरठ, भीमनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, औरैया, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बांदा, वाराणसी, गोरखपुर, गोंडा, श्रावस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ में हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ का 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

दक्षिणी तमिलनाडु और लक्षद्वीप में 1 या 2 जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।