Weather Updates: दक्षिण भारत में पड़ सकती है भीषण गर्मी, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Forecast: मौसम विभाग ने 1 से 5 अप्रैल तक देश के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ इलाकों में रात में भी गर्मी बढ़ सकती है। अप्रैल महीने में मध्य और दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है। वहीं उत्तर के मैदानी इलाकों में भी लू चल सकती है

अपडेटेड Apr 02, 2024 पर 11:04 AM
Weather Updates: देश के कई इलाकों में आने वाले दिनों में लू चलन के आसार हैं।

Weather Updates: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग (Indian Meteorological Department – IMD) ने 5 अप्रैल तक कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 7 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश, आंधी की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 3 से 5 अप्रैल तक रायलसीमा, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, अप्रैल और जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई है। मध्य भारत, उत्तर के मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में कई दिनों तक लू चलने का अनुमान है। इन राज्यों में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

इन इलाकों में बढ़ सकती है भीषण गर्मी


मौसम विभाग ने 4 और 5 अप्रैल को झारखंड और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है। इसके अलावा 1-5 अप्रैल के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है। वहीं 1 और 2 अप्रैल को तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में भी लू चलने के आसार हैं। वहीं 1 और 2 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी भीषण गर्मी पड़ सकती है। 2 से 5 अप्रैल के दौरान ओडिशा में रात में भी गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि 1 से 5 अप्रैल के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्मी पड़ सकती है।

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिम बिहार से दक्षिण-पूर्व असम तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Weather Updates: IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।