भारत के ज्यादातर हिस्से में इन दिनों बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में अगर आप आज मानसून के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले वहां का मौसम का हाल जरूर जान लें। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने आज ( 7 अगस्त 2024) देश के कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी ने उत्तर भारत के पहाड़ों पर भारी बारिश के साथ बादल फटने का अलर्ट जारी किया है।
